1. Zindagi Sad Shayari | जिंदगी उदास शायरी
जिंदगी के उस पड़ाव पर हूं जहां khamosh रहना,
कुछ sabit करने से बेहतर लगता है।
साथ तो जिंदगी भी छोड़ देती है
फिर शिकायत सिर्फ लोगों से क्यों,
जो किस्मत में नही था जिंदगी उसी से टकरा गई..!
तूझसे एक मुलाकात की ख्वाईश है..
यूं तो मेरे फोन में तेरी तस्वीर बहुत सी हैं..
छोटी सी उम्र में दुनियां देख चुका हूँ मैं,
कौन अपना कौन पराया ये भी देख चुका हूँ मैं !
कुछ लोग जिंदगी में सिर्फ एक ही बार आते हैं उनके बाद,
उनसे बेहतर फिर कोई नहीं मिलता !
“किसी ने क्या खूब लिखा है..! “दिल मे चुभ जाती है अपनों की ही बातें,
वरना गैरों में इतना दम कहां जनाब की आंखों में आंसू ला दे”!
“किसी की आदत लगने में वक़्त नहीं लगता,
मगर आदत को ख़तम करने में जिंदगी गुजर जाती है”
जिंदगी इतनी भी बुरी नहीं कि मरने को दिल चाहे,
बस कुछ लोग इतना दर्द देते हैं, कि जीने का जी नहीं करता।
दिल मैं हर राज़ दबा कर रखते है,
होटो पर मुस्कराहट सजाकर रखते है,
ये दुनिया सिर्फ़ खुशी मैं साथ देती है,
इसलिए हम अपने आँसुओ को छुपा कर रखते है!
शायत मैं इसीलिए पीछे हूं,
मुझे होशियारी नही आती,
बेशक लोग ना समझते मेरी वफादारी,
मगर यारो मुझे गद्दारी नही आती।
रिश्तों के बाजार में रिश्तो को कुछ इस तरह सजाया जाता है,
ऊपर से तो बहुत अच्छा दिखाया जाता है,
पर अंदर न जाने क्या क्या मिलाया जाता है।
मुझे नफ़रत सी हो गयी है अपनी जिन्दगी से,
और तू ज्यादा खुश ना हो, क्योंकि तू ही मेरी जिन्दगी है।
2. Sad Zindagi Shayari in Hindi | दिल को छू जाने वाली दर्द भरी शायरी
रूठी जो जिदंगी तो मना लेंगे हम,
मिले जो गम वो सह लेंगे हम,
बस आप रहना हमेशा साथ हमारे तो,
निकलते हुए आंसूओ में भी मुस्कुरा लेंगे हम।
हद-ए-शहर से निकली तो गाँव गाँव चली,
कुछ यादें मेरे संग पाँव पाँव चली,
सफ़र जो धूप का किया तो तजुर्बा हुआ,
वो जिंदगी ही क्या जो छाँव छाँव चली।
जिंदगी देने वाले, मरता छोड़ गये,
अपनापन जताने वाले तन्हा छोड़ गये,
जब पड़ी जरूरत हमें अपने हमसफर की,
वो जो साथ चलने वाले रास्ता मोड़ गये।
मेरी चाहत ने उसे खुशी दे दी,
बदले में उसने मुझे सिर्फ खामोशी दे दी,
खुदा से दुआ मांगी मरने की लेकिन,
उसने भी तड़पने के लिए जिन्दगी दे दी!
मत सताओ हमे हम सताए हुए है, अकेला रहने का ग़म उठाये हुए है,
खिलौना समज के ना खेलो हम से, हम भी उसी खुदा के बनाये हुए है…
“लोग कितना आसानी से कह देते हैं रात गई बात गई, उनको कौन बताए...
दिल पर लगने वाली बातों को मिटाने में रात नहीं जिन्दगी छोटी पड़ जाती है”
3. Zindagi Shayari Life | जीवन और जिंदगी की हकीकत
ज़िन्दगी की हर सुबह कुछ शर्ते ले कर आती है,
ज़िन्दगी की हर शाम कुछ तजुर्बे दे कर जाती है।
फुर्सत में करेंगे तुझसे हिसाब-ए-ज़िन्दगी,
अभी तो उलझे है खुद को सुलझाने में।
जिंदगी के राज़ को राज़ रहने दो, अगर है कोई ऐतराज़ तो रहने दो,
पर जब दिल करे हमें याद करने को, तो उसे ये मत कहना के आज रहने दो।
सबकी अपनी अपनी जीने की शैली है, किसी की चादर साफ किसी की मैली है,
आज तक सुलझा नहीं पाया है कोई, जिंदगी तो बस एक अनसुलझी पहेली है।
इस बनावटी दुनिया में कुछ सीधा सच्चा रहने दो,
तन वयस्क हो जाए चाहे, दिल तो बच्चा रहने दो,
नियम कायदो की भट्टी में पकी तो जल्दी चटकेगी,
मन की मिट्टी को थोडा सा तो गीला, कच्चा रहने दो।
एक अजीब सी दौड़ है ये जिंदगी,
अगर जीत जाओ तो अपने पीछे छूट जाते हैं,
और अगर हार जाओ तो अपने ही पीछे छोड़ जाते हैं।
4. Zindagi Waqt Shayari
“वक़्त बदल गया, तुम बदल गए, मुस्कुराने की वजह बदल गई,
पर रोने की वजह आज भी तुम ही हो”
न बदली वक्त की गर्दिश न जमाना बदला,
जब सूख गई पेड़ की डाली तो परिंदों ने ठिकाना बदला।
साथ रहते यूँ ही वक़्त गुज़र जायेगा, दूर होने के बाद कौन किसे याद आयेगा,
जी लो ये पल जब हम साथ हैं, कल क्या पता वक़्त कहाँ ले जायेगा।
हम तो अक्सर इंसान के मुँह सुना करते थे की वक्त बदलता है,
पर जब खुद आजमाइस की तो पता चला यहाँ वक्त के साथ इंसान भी बदलता है।
“हमारी ज़िन्दगी में हर फैसला हमारा नही होता,
कुछ फैसले वक़्त और हालात भी करते हैं”
समझ ना आया ऐ जिंदगी तेरा ये फलसफा, एक तरफ कहती है सबर का फल मीठा होता है
और दूसरी तरफ कहती है वक़्त किसी का इंतजार नही करता।
5. Motivation Zindagi Shayari
राह संघर्ष की जो चलता है, वो ही संसार को बदलता है।
जिसने रातों से जंग जीती है, सूर्य बनकर वही निकलता है।
जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है, थोड़ा रुलाती है थोड़ा हसाती है,
खुद से ज्यादा किसी पे भरोसा मत करना,
क्योंकि अँधेरे में तो परछाईं भी साथ छोड़ जाती है!
जिंदगी की हकीकत को बस हमने इतना ही जाना है,
दर्द में अकेले हैं और खुशियों में सारा जमाना है।
जिंदगी की जंग में वही जीतता है, जो हर परिस्थिति में चलना जानता है !
अगर जिंदगी में कुछ पाना हो तो, अपने तरीके बदललो, इरादे नही।
फर्क होता है खुदा और फ़क़ीर में, फर्क होता है किस्मत और लकीर में..
अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना.. कि कुछ और अच्छा लिखा है तक़दीर में।
जिंदगी में क्यों भरोसा करते हो गैरों पर,
जब चलना है अपने ही पैरों पर।
रोज रोज गिर कर भी मुक़मल खड़े हैं,
ऐ ज़िंदगी देख मेरे हौसले तुझसे भी बड़े हैं।
मुश्किलें जरुर हैं मगर ठहरा नहीं हूँ मैं,
मंजिल से जरा कह दो अभी पहुंचा नहीं हूँ मैं।
6. Chhoti Si Zindagi Shayari in Hindi | जिंदगी बहुत छोटी है शायरी
जो लम्हा साथ है उसे जी भर के जी लेना,
ये कम्बख्त जिंदगी भरोसे के काबिल नहीं है।
जिंदगी बहुत छोटी है बस वही करो जो तुम्हे खुशी देता है।
छोटी सी ज़िन्दगी है हंस कर जियो क्योंकि लौट कर यादें आती है वक़्त नहीं।
रखा करो नजदीकियॉ जिन्दगी का कुछ भरोसा नही,
फिर मत कहना चले भी गऐ और बताया भी नही!
दुनिया का बोझ जरा दिल से उतार दे,
छोटी सी जिंदगी है हँस के गुजार दे।
थोड़ी सी रोशनी मांगी थी जिंदगी से,
कमबख़्त ने आग ही लगा दी..!!
7. 2 Line Zindagi Shayari in Hindi | Zindagi Shayari Hindi 2 Line
ऐ ग़म-ए-ज़िंदगी न हो नाराज़, मुझको आदत है मुस्कुराने की।
ज़िन्दगी कब की खामोश हो गयी, दिल तो बस आदतन धड़कता है।
थका गया हूँ तेरी नौकरी से ऐ ज़िन्दगी,
मुनासिब होगा के मेरा हिसाब कर दे।
ज़िन्दगी तमाशा थोड़ी है कि भीड़ चाहिए, कम लोग हों पर अपने हों।
कल खो दिया आज के लिये, आज खो दिया कल के लिये,
कभी जी ना सके हम आज आज के लिये!
एक और ईंट गिर गई दीवार ए जिंदगी से,
नादान कह रहे हैं नया साल मुबारक हो।
तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-ज़िंदगी से हम,
ठुकरा न दें जहाँ को कहीं बे-दिली से हम।
8. Zindagi Ka Safar Shayari
कितना मुश्किल है ज़िन्दगी का ये सफ़र,
खुदा ने मरना हराम किया लोगो ने जीना।
कश्ती है पुरानी मगर दरिया बदल गया,
मेरी तलाश का भी तो जरिया बदल गया,
ना शक्ल बदली ना अक्ल बदली,
बस लोगों के देखने का नजरिया बदल गया।
नदी जब किनारा छोड़ देती हैं,
राह की चट्टान तक तोड देती हैं,
बात छोटी सी अगर चुभ जाए दिल में तो,
जिंदगी के रास्तों को भी मोड़ देती हैं।
ज़िंदगी है थोड़ा आहिस्ता चल,
कट ही जाएगा सफ़र आहिस्ता चल,
एक अंधी दौड़ है किस को ख़बर,
कौन है किस राह पर आहिस्ता चल!
नफरत सी होने लगी है इस सफ़र से अब,
ज़िंदगी कहीं तो पहुँचा दे खत्म होने से पहले।
9. Zindagi Shayari in Hindi Attitude | जिंदगी और खुददारी
ज़िन्दगी अपनी है तो जीने का अंदाज भी अपना ही होना चाहिए।
अगर बिकने पे आ जाओ तो…घट जाते हैं दाम अक़सर,
न बिकने का इरादा हो…तो क़ीमत और बढ़ती है|
ना किसी से ईर्ष्या, ना किसी से कोई होड़,
मेरी अपनी मंजीले, मेरी अपनी दौड़!!
मुझे घमंड नहीं है किसी भी बात का क्यूँकि मैं जानता हूँ की एक रात ज़िंदगी में ऐसी भी होगी जिसके बाद कोई सुबह नहीं होगी।
मशहूर होना लेकिन कभी मगरूर मत होना,
छू लो कदम कामयाबी के लेकिन कभी अपनों से दूर मत होना!
ज़िन्दगी में कभी झुकना पड़े तो कभी मत घबराना,
क्योंकि झुकता वही है जिसमे जान होती है, और अकड़ तो मुर्दे की पहचान होती है।
Sukoon-e-Zindagi | सुकून-ए-ज़िंदगी
रुई का गद्दा बेच कर.. मैंने इक दरी खरीद ली,
ख्वाहिशों को कुछ कम किया मैंने और ख़ुशी खरीद ली..
सबने ख़रीदा सोना..मैने इक सुई खरीद ली,
सपनो को बुनने जितनी डोरी ख़रीद ली.
मेरी एक खवाहिश मुझसे मेरे दोस्त ने खरीद ली,
फिर उसकी हंसी से मैंने अपनी कुछ और ख़ुशी खरीद ली..
इस ज़माने से सौदा कर.. एक ज़िन्दगी खरीद ली,
दिनों को बेचा और शामें खरीद ली..
शौक-ए-ज़िन्दगी कमतर से और कुछ कम किये,
फ़िर सस्ते में ही “सुकून-ए-ज़िंदगी” खरीद ली!
Ignore Shayari
आज कल नज़रो से भी चोट लगा करती है,
जब नज़रे देख कर भी अनदेखा कर दिया करती है।
प्यार वो हम को बेपनाह कर गये, फिर ज़िन्दगी में हम को तन्नहा कर गये,
चाहत थी उनके इश्क में फ़नाह होने की, पर वो लौट कर आने को भी मना कर गये।
कहती हैं मुझे ज़िन्दगी, कि मैं आदतें बदल लूँ,
बहुत चला मैं लोगों के पीछे, अब थोड़ा खुद के साथ चल लूँ!
Zindagi Par Kavita | जिंदगी पर एक खूबसूरत कविता
तू जिंदगी को जी, उसे समझने की कोशिश न कर
सुन्दर सपनो के ताने बाने बुन, उसमे उलझने की कोशिश न कर
चलते वक़्त के साथ तू भी चल, उसमे सिमटने की कोशिश न कर
अपने हाथो को फैला, खुल कर साँस ले, अंदर ही अंदर घुटने की कोशिश न कर
मन में चल रहे युद्ध को विराम दे, खामख्वाह खुद से लड़ने की कोशिश न कर
कुछ बाते भगवान् पर छोड़ दे, सब कुछ खुद सुलझाने की कोशिश न कर
जो मिल गया उसी में खुश रह, जो सकून छीन ले वो पाने की कोशिश न कर
रास्ते की सुंदरता का लुत्फ़ उठा, मंजिल पर जल्दी पहुचने की कोशिश न कर !
Zindagi Shayari on Life in English & Hinglish
Jo Lamha Saath Hai Use Jee Bhar Ke Jee Lena,
Yeh Kambakht Zindagi Bharose Ke Kabil Nahi Hai.
Le De Ke Apne Paas Faqat Ek Najar Toh Hai,
Kyun Dekhein Zindagi Ko Kisi Ki Najar Se Hum.
Bakhsha Hai Thokaron Ne Sambhalne Ka Hausla,
Har Haadsa Khayal Ko Gahraayi De Gaya.
Jo Teri Chaah Mein Gujri Wahi Zindagi Thi Bas,
Uske Baad Toh Bas Zindagi Ne Gujara Hai Mujhe.
Akele Hi Gujar Jaati Hai Tanha Zindagi,
Log Tasaliyan Toh Dete Hai Saath Nahi Dete.
Pahchaanu Kaise Tujh Ko Meri Zindagi Bataa,
Gujri Hai Tu Kareeb Se Lekin Naqaab Mein.
Najariya Badal Ke Dekh Har Taraf Najraane Milenge,
Ai Zindagi Yehan Teri Takleefon Ke Bhi Deewane Milenge.
Hasil-e-Zindagi Hasrato Ke Siwa Aur Kuchh Bhi Nahi,
Ye Kiya Nahi, Woh Hua Nahi, Ye Mila Nahi, Woh Raha Nahi.
Na Kar Shumaar Ke Har Shay Gini Nahi Jaati,
Ye Zindagi Hai Hisaabon Se Jee Nahi Jaati.
Daudti Bhagti Zindgi Ka Yehi Tohfa Hai,
Khub Lutaate Rahe Apnapan Phir Bhi Loag Khafa Hain.
Wo Zindagi Jise Samjha Tha KahKaha Sabne,
Humare Paas Khadi Thi Toh Ro Rahi Thi Abhi.
Zindagi Tu Koi Dariya Hai Ke Sagar Hai Koi,
Mujhko Maloom To Ho Kaun Se Paani Mein Hun Main.
Fikr Hai Sabko Khud Ko Sahi Sabit Karne Ki,
Jaise Zindagi, Zindagi Nahi Koi Iljaam Hai.
निष्कर्ष (Conclusion)
जिंदगी जैसी भी है, इसे खुलकर जीना ही सबसे बड़ी समझदारी है। उम्मीद है कि जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं पर लिखा गया शायरियों का यह बड़ा कलेक्शन आपको पसंद आया होगा। आपको इनमें से कौन सी शायरी सबसे ज्यादा दिल के करीब लगी, हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं!