अच्छा लगता हैं तेरा नाम मेरे नाम के साथ,
जैसे कोई खूबसूरत जगह हो हसीन शाम के साथ।
छुपा लूं तुझको अपनी बाँहों में इस तरह,
कि हवा भी गुजरने की इजाज़त मांगे,
मदहोश हो जाऊं तेरे प्यार में इस तरह,
कि होश भी आने की इजाज़त मांगे।
मेरी जिंदगी की किताब में,
हर अध्याय तुम्हारा है,
कहानी तो मेरी है,
हर पन्ने पे नाम तुम्हारा है।
मेरी आंखों के ख्वाब, दिल के अरमान हो तुम,
तुम से ही तो मै हूं, मेरी पहचान हो तुम,
मैं जमीन हूं अगर तो मेरे आसमान हो तुम,
सच मानो मेरे लिए तो सारा जहान हो तुम।
अगर अपनी किस्मत लिखने का
जरा सा भी हक हो मुझे,
तो अपने नाम के साथ तुझे हर बार लिखूं।
तेरी ओर जाती हर हवा से कहते हैं हम,
जरा तुमसे कह दे कि,
तुम्हे बहुत याद करते हैं हम।
करीब आओ जरा के तुम्हारे बिना
जीना है मुश्किल,
दिल को तुमसे ही नही तुम्हारी हर
अदा से मोहब्बत है।
तेरे दीदार का नशा भी अजीब है,
तू ना दिखे तो दिल तड़पता है, और
तू दिखे तो नशा और चढ़ता है।
तुम मेरी जिद नही… जो पूरी हो,
तुम मेरी धड़कन हो… जो जरूरी हो।
तमन्ना है मेरे मन की हर
पल साथ तुम्हारा हो,
जितनी भी सांसे चलें मेरी
हर सांस पर नाम तुम्हारा हो।
कैसा प्यार है ये तेरा,
तूने छुआ भी नहीं और
महसूस रूह तक हुआ।
तुम्हें हज़ार बार देख के भी मन नहीं भरता,
हर बार यही लगता है बस एक बार और।
Heart Touching Love Shayari
दूरियों से रिश्तों में फर्क नहीं पड़ता,
बात तो दिल की नजदीकियों की होती है,
पास रहने से भी रिश्ते नही बन पाते,
वरना मुलाकात तो रोज कितनो से होती है।
तेरी खैरियत का ही
जिक्र रहता है दुआओं में,
मसला सिर्फ मोहब्बत
का ही नही फिक्र का भी है।
दिल के रिश्ते तो
किस्मत से बनते हैं,
वरना मुलाकात तो रोज
हजारों से होती है।
किसी को पास आने में वक्त लगता है,
किसी को अपना बनाने में वक्त लगता है,
जब मांगा ख़ुदा से आपको, उसने कहा
अनमोल चीज पाने में वक्त लगता है।
कुछ तो सोचा होगा कायनात ने
तेरे मेरे रिश्ते पर,
वरना इतनी बड़ी दुनिया में तुझसे
ही बात क्यों होती।
इतना ऐतबार तो अपनी धड़कनों पर भी
हमने ना किया जितना आपकी बातों पर करते हैं,
इतना इंतजार तो अपनी सांसों का भी
ना किया जितना आपसे मिलने का करते हैं।
लाखों चेहरे हैं इस दुनिया में
लेकिन हमे बस एक तुम्हारा चेहरा ही नजर आता है,
और किसी को देखने की फुर्सत नही,
क्योंकि तुम्हारी याद में ही ये वक्त गुजर जाता है।
यूं ही नही हम आपके लिए तड़पते हैं,
बस आप ही हो जो हर सांस के साथ इस दिल में धड़कते हैं।
ज़िंदगी गुजर जाए पर प्यार कम ना हो,
याद हमें रखना चाहे पास हम ना हो,
कयामत तक चलता रहे प्यार का सफ़र,
दुआ करो रब से ये रिश्ता कभी ख़त्म ना हो।
बहुत मुश्किल से पाया है तुम्हे,
अब खोना नही चाहते,
तुम्हारे थे, तुम्हारे हैं,
अब किसी और के होना नही चाहते।
True Love Shayari
मोहब्बत की कहूँ देवी या तुमको बंदगी कह दूँ,
बुरा मानो न गर हमदम तो तुमको ज़िन्दगी कह दूँ।
मोहब्बत की है तुमसे बे-फिकर रहो,
नाराज़गी हो सकती है,
पर नफ़रत कभी नही होगी।
ना होगी किसी और से इतनी मोहब्बत,
ये मेरा वादा है,
क्योंकि इस दिल को तेरी
जरूरत हद से ज्यादा है।
जो कभी खत्म ना हो,
ऐसी मोहब्ब्त हो तुम मेरी।
इश्क़ की उम्र नही होती,
ना ही दौर होता है,
इश्क़ तो इश्क़ है,
जब होता है बेहिसाब होता है।
प्यार मोहब्बत आशिकी ये बस अल्फाज थे,
मगर जब तुम मिले तब
इन अल्फाजो को मायने मिले।
हम तेरे इश्क के उस मुकाम पर आ पहुंचे हैं
जहां तेरे सिवा किसी और को देखना गुनाह लगता है।
ना जिंदगी का और
ना ही जमाने का सोचा है,
हमने बस तुम्हे अपना बनाने का सोचा है।
Sad Love Shayari
इंतजार बहुत किया आपका पर आप
किसी और को इजहार कर चुके थे,
मुझे मेरी मुस्कान ने जिंदा रखा
वरना हम कब के मर चुके थे।
खतम हो गई कहानी,
बस कुछ अलफाज बाकी हैं,
एक अधूरे इश्क की
एक मुकम्मल सी याद बाकी है।
दूर ही सही मगर तुझसे प्यार तो है,
तेरे इन्कार के बाद भी इंतजार हो है,
अगर आसान होता भूलना, तो भूल जाते,
पर आज भी ये दिल बेकरार तो है।
मत पूछो कैसे गुजरता है,
हर पल तेरे बिना,
कभी बात करने की हसरत,
कभी देखने की तमन्ना।
लगता है तुम मोहब्बत भी
बरसात के मौसम की तरह निभाते हो,
कभी जम कर बरसते हो,
तो कभी एक बूंद के लिए तरसाते ho।
रही इंतजार में आंखे और
हम खड़े रहे बरसों वहीं,
न इंतजार खत्म हुआ
न चाहत कम हुई।
करोगे क्या जो कह दूं की उदास हूं मैं,
पास होऊ तो गले लगा लूं,
दूर हूं तो एहसास हूं मैं।
One Sided Love Shayari
मोहब्बत तो हम एक तरफा
भी कर लेंगे लेकिन,
झगड़ा करने के लिए तो तुम्हारी
जरूरत पड़ेगी।
तुम नही जानते मेरे लिए तुम क्या हो,
बस ये जान लो जिससे सांस चलती है
मेरी तुम वो हवा हो।
नहीं जानता क्या रिश्ता है तुमसे,
फिर भी मन्नतों के धागे में एक गांठ
तुम्हारे नाम की भी बांधता हूँ।
आप दूर हो लेकिन दिल में यह अहसास होता है,
कोई खास है जो हर वक्त हमारे दिल के पास रहता है।
2 Line Love Shayari
धड़कनों को थाम कर रखना,
क्योंकि अगर हम पास आ गए,
तो तुम खुद को भुला दोगे।
शिकायत सब मंजूर है तुम्हारी,
लेकिन जरा मुस्कुराकर कहो।
यूँ तो हम अपने आप में गुम थे,
सच तो ये है की वहां भी तुम थे।
सुकून इतना ही काफी है मेरे यारा,
फासलों में रह कर भी तुम
मेरे दिल के सबसे करीब रहते हो।
तुम पूछ लेना सुबह से,
न यकीन हो तो शाम से,
ये दिल धड़कता है तेरे ही नाम से।
Deep Ishq Shayari
इश्क का समंदर भी क्या समंदर है,
जो डूब गया वो आशिक,
जो बच गया वो दीवाना।
इश्क़ का तेरे यकीन बन जाऊं,
दर्द में तेरे सुकून बन जाऊं,
तुम रखो कदम जिस जगह पर भी,
खुदा करे मै वो ज़मीन बन जाऊं।
नक़ाब क्या छुपाएगा
शबाब-ए-हुस्न को,
निगाह-ए-इश्क तो
पत्थर भी चीर देती है।
मुफ़्त में नही मिलती
जमाने में मोहब्ब्त,
एक दिल देना पड़ता है,
एक दिल पाने के लिए।
सीख लो यह इश्क का पहला सबक होता है,
इश्क में हुक्म नहीं बस हक़ होता है।